रफीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में केंद्रीय कायाकल्प टीम ने निरीक्षण किया। टीम में शामिल डॉ. साक्षी कुमारी एवं डॉ. सैयद तारिक अहमद ने अस्पताल परिसर का गहन जायजा लिया। बुधवार संध्या 5:00 बजे डॉक्टर अरविंद कुमार ने बताया कि रफीगंज सीएचसी कई बार विभिन्न अवार्डों से सम्मानित हुआ है। सभी के सामूहिक प्रयास से इस बार भी सम्मानित होगा।