चैनपुर: चैनपुर में डिजिटल बिरसा कृषि रथ ने किसानों किया जागरूक, प्रमुख व उप प्रमुख ने हरी झंडी दिखाकर किया था रवाना
चैनपुर प्रखंड क्षेत्र में शुक्रवार शाम 6 बजे तक डिजिटल बिरसा कृषि रथ के माध्यम से किसानों जागरूक किया गया। किसानों को वैज्ञानिक एवं तकनीकी आधारित खेती करने के तरीके बताए गए। बता दें कि चैनपुर प्रखंड से प्रमुख प्रभा देवी, उप प्रमुख सुनील सिंह एवं बीटीएम सुमित वर्मा ने हरी झण्डी दिखा कर रथ को रवाना किया था।