जमालपुर थाना क्षेत्र के शेरवा शिव मंदिर के पास से पुलिस ने पांच शातिर चोरों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि उनके कब्जे से सोलर पैनल, इनवर्टर बैटरी एवं अन्य चोरी के सामान बरामद किए गए। विधिक कार्रवाई कर सभी आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। चोरी के सभी आरोपित सोनभद्र जनपद के रहने वाले थे।