बेलदौर: बंकोल में काली कोसी नदी में डूबने से 8 वर्षीय बालिका की मौत, परिजनों में कोहराम
खगड़िया जिले के चौथम प्रखंड अंतर्गत बुच्चा पंचायत के वार्ड संख्या 8 स्थित बंकोल काली कोसी घाट पर शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। नहाने के दौरान काली कोसी नदी में डूबने से एक 8 वर्षीय बालिका की मौत हो गई। मृतका की पहचान हरदिया गांव निवासी रतिवन सदा की पुत्री सुवन कुमारी के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि बालिका कुछ दिन पहले अपने ननिहाल, पूर्व पंचायत