खलीलाबाद: मगहर के काजीपुर मोहल्ला निवासी गुम हुए व्यक्ति को चौकी इंचार्ज विनोद यादव ने बरामद कर वास्तविक परिजनों को सौंपा
खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र के मगहर के काजीपुर मोहल्ला निवासी कबीरुल आफरीन पुत्र स्वर्गीय अनवर अली एक दिन पूर्व बिना बताए घर वालों को कहीं चले गए। पीड़ित ने इसकी सूचना मगहर चौकी पर दी। तत्परता दिखाते हुए मगहर चौकी इंचार्ज विनोद यादव ने व्यक्ति को बरामद कर वास्तविक परिजनों को सौंपा। यह जानकारी कोतवाली पुलिस ने बुधवार की दोपहर 12:00 बजे दी है।