गुना नगर: श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर गुना की शासकीय कैंट गौशाला में गौ सेवकों ने की गायों की पूजा व खिलाया हरा चारा
श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर शहर की शासकीय कैंट गौशाला में जिले के गौ सेवकों ने गायों का विधि विधान से पूजन कर जन्माष्टमी का पर्व मनाया गौ सेवकों ने बताया, श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर जिले के सभी गौ सेवा कैंट शासकीय गौशाला में एकत्रित हुए। गायों का सभी ने जन्माष्टमी पर गौ पूजन किया। हरा चारा खिलाया। गायों की रक्षा सुरक्षा संरक्षण करने लोगों से अपील की।