चूरू: उत्तर दिशा से आए बादलों ने बदला मौसम, चूरू में तेज हवा के साथ 43.8 मिमी बारिश दर्ज, निचले इलाकों में भरा पानी
Churu, Churu | Jun 18, 2026 चूरू में गुरुवार को उमस भरी गर्मी के बीच मौसम ने अचानक करवट ली। उत्तर दिशा की ओर से आए घने काले बादलों के साथ तेज हवाएं चलीं और करीब साढ़े तीन बजे बारिश का दौर शुरू हो गया। लगभग 25 मिनट तक हुई तेज बारिश से शहरवासियों को भीषण गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार चूरू में गुरुवार को 43.8 एमएम बारिश दर्ज की गई। बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई।