पूर्णागिरि: टनकपुर डिग्री कॉलेज परिसर में गुस्साये एबीवीपी कार्यकर्ताओं व छात्रों ने प्राचार्य का फूंका पुतला
टनकपुर डिग्री कालेज में सात सूत्रीय मांगो कों लेकर धरने पर बैठे एबीवीपी कार्यकर्ताओं व छात्रों नें शनिवार कों प्राचार्य का पुतला दहन कर अपने गुस्से का इजहार किया। उन्होंनें कहा अगर अब भी हमारी मांगो पर गौर नहीं किया गया तों कालेज परिसर में तालाबन्दी की जायेगी। वहीं दूसरी ओर प्राचार्य डॉ अनुपमा तिवारी नें कहा छात्रों की मांगो कों शासन स्तर पर भेज दिया गया है।