पूर्णागिरि: टनकपुर डिग्री कॉलेज के छात्रों ने प्राचार्य पर तानाशाही का आरोप लगाते हुए किया हंगामेदार प्रदर्शन,फिर धरने पर बैठे छात्र
शुक्रवार को विभिन्न मांगो को लेकर एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने पहले तो प्राचार्य से बातचीत की और उसके बाद प्राचार्य पर मांगो को गंभीरता से न लेने का आरोप लगाते हुए धरने पर बैठ गए । इस अवसर पर महाविद्यालय के कर्मचारियों ने भी खुलकर महाविद्यालय की प्राचार्य पर शोषण करने का आरोप लगाया।