उधवा: महाराष्ट्र में हाईटेंशन तार की चपेट में आने से एक मजदूर की मौत, छाया मातम
राधानगर थाना क्षेत्र के दक्षिण पलाशगाछी पंचायत अंतर्गत कोयस टोला के एक मजदूर की महाराष्ट्र के पुणे शहर में हाइटेंशन तार की चपेट में आने से मौत हो गया। शनिवार को पूर्वाह्न करीब 12 बजे जानकारी मिली कि कोयस टोला निवासी सेहबुद शेख बीते दिनों महाराष्ट्र के पुणे में आम बगान में मजदूरी करने गया था।