परसिया: रेलवे की लापरवाही से पुल का काम धीमा, देर रात पटरियां शिफ्ट होंगी, फिर टूटेगा पुल
परासिया से पिपरिया मार्ग पर रेलवे के अंडर ब्रिज का काम किया जा रहा है। रेलवे ने इसके लिए जो समय सीमा मांगी थी वह पूरी हो चुकी है। बीते तीन महिनों से पुल यातायात के लिए बंद है। इधर पुल का काम रेलवे के आईओडब्ल्यु के कारण बेहद धीमा हो गया है। अभी भी निकट भविष्य में यातायात प्रारंभ होने की उम्मीद नजर नहीं आ रही है। ऐसे में आईओडब्ल्यु की सुस्ती, लेटलतीफी और लाप