अशोक नगर: आमखेड़ा गांव: चूल्हे पर अलाव ताप रहा युवक आग में गिरकर झुलसा, अस्पताल में भर्ती
अशोकनगर के आमखेड़ा गांव का रहने वाला 25 वर्षीय युवक गंगराम पुत्र तुलाराम कुशवाहा अपने घर में चूल्हे पर आग जली थी जहां बैठकर तापने लगी। तभी युवक अचानक से आग में गिर गया, जिससे आग उसके कपड़ों में लग गई। जब युवक चीखा तो उसकी मां आई और बोरा से उसकी आग बुझाई। हालांकि तब तक युवक का चेहरा सहित अन्य जगह झुलस चुका था।