खंडवा: “मां की बगिया” में बड़ा खेल! पाडलिया के ग्रामीण कलेक्ट्रेट पहुंचे, कहा- भुगतान नहीं मिला, फर्जी मस्टर रोल से निकली रकम
खंडवा। पाडलिया ग्राम के ग्रामीण मंगलवार दोपहर 12 बजे को जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचे और शासन की “मां की बगिया” योजना में बड़े पैमाने पर अनियमितताओं का आरोप लगाया। ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने योजना के तहत निर्धारित मानकों के अनुसार सौ पौधे लगाकर बगिया तैयार की, लेकिन इसके बावजूद अब तक उन्हें तय प्रोत्साहन राशि का भुगतान नहीं किया गया।