मड़ई मेले के दौरान उत्पात मचाने वाले दो युवकों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है आपको बता दे कि मंगलवार को बिरेंझर चौकी क्षेत्र के ग्राम भैंसबॉड में मड़ई का आयोजन हुआ था इस दौरान गांव के दो युवक लेखराम और खिलेश्वर कंवर मेले में उत्पात मचा रहे थे सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों युवकों को गिरफ्तार कर उन पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है