पत्थलगांव: पत्थलगांव में मौसम का मिजाज बदला, तेज बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान की आशंका
पत्थलगांव में शनिवार को मौसम ने अचानक करवट बदल ली। दोपहर 3 बजे के बाद तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गई। इस दौरान कई इलाकों में जमकर ओलावृष्टि भी हुई, जिससे आम, लीची, टमाटर, मिर्ची सहित अन्य सब्जी फसलों को भारी नुकसान की आशंका जताई जा रही है। अचानक बदले मौसम से जहां एक ओर किसानों की चिंता बढ़ गई है, वहीं भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों को राहत मिली है। तेज