बनमनखी: बनमनखी में आंधी-बारिश का कहर, कई घर हुए क्षतिग्रस्त, फसलों को हुआ भारी नुकसान
बनमनखी अनुमंडल क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों में शनिवार की देर रात आई तेज आंधी और मूसलाधार बारिश ने व्यापक तबाही मचाई। अचानक बदले मौसम ने आम जनजीवन को प्रभावित कर दिया, वहीं किसानों को भी भारी नुकसान उठाना पड़ा। जानकी नगर थाना क्षेत्र में आई भीषण चक्रवाती आंधी के कारण कई लोगों के आशियाने उजड़ गए। तेज हवाओं के चलते कच्चे घरों और टीन शेड वाले मकानों को सबसे