गुना बजरंगगढ़ थाना के मितेपुरा गांव में मामूली बात पर डंडे से मारपीट करने का फरियादी प्राण सिंह जाट ने आरोप लगाया। 23 दिसंबर को दर्ज शिकायत में पुलिस को बताया, 22 दिसंबर को घर के बाहर था। गांव का एक युवक आया डीपी पर तार बदलने के बहाने अनावश्यक बात की, मना करने पर गालियां देकर डंडे से मारपीट की। फरियादी के बेटों ने बचाया। पुलिस ने मामला जांच में लिया है।