सिकंदरा: बिरहाना ओवर ब्रिज के पास कानपुर-औरैया हाईवे पर बड़ा हादसा, झपकी लगने से पलटा नमकीन से भरा कंटेनर, चालक सुरक्षित
सिकंदरा कस्बे के कानपुर-औरैया नेशनल हाईवे पर शनिवार दोपहर करीब 2 बजे बिरहाना ओवरब्रिज के पास एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। फरीदाबाद से बनारस की ओर नमकीन लादकर जा रहा एक कंटेनर अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। बताया जा रहा है कि चालक को झपकी आने के कारण यह दुर्घटना हुई। हादसे में कंटेनर चालक चंद्रवीर, निवासी बड़ेरा गांव जनपद मैनपुरी को मामूली चोटें आईं। दुर्घटना क