जैतहरी: पुलिस को चकमा देकर भागा था हत्याकांड का आरोपी विशाखापट्टनम में छिपा मिला, वेंकटनगर पुलिस ने धर दबोचा
चौकी वेंकटनगर पुलिस ने हत्या के मामले में पुलिस अभिरक्षा से फरार आरोपी शैलेष महरा (24) निवासी सिंघौरा को आंध्रप्रदेश के विशाखापट्टनम से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी हत्या के प्रकरण में पुलिस रिमांड पर था और 23 अप्रैल 2026 को चौकी वेंकटनगर से फरार हो गया था। उसके विरुद्ध अलग से मामला दर्ज कर लगातार तलाश की जा रही थी।