मैहर: 12 वर्षों से खेल सुविधाओं का इंतजार, मुकुंदपुर के युवा अब खुद बना रहे हैं मैदान
मैहर जिले अंतर्गत विश्व प्रसिद्ध व्हाइट टाइगर के कारण पहचान रखने वाले मुकुंदपुर क्षेत्र के ग्रामीण खिलाड़ी पिछले 12 वर्षों से खेल सुविधाओं की मांग कर रहे हैं। लेकिन उनकी यह मांग आज तक पूरी नहीं हो सकी है। खिलाड़ियों का कहना है कि जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों तक कई बात पहुंचाई लेकिन किसी ने नहीं दिया ध्यान अब खिलाडी स्वयं बना रहे खेल मैदान।