लखीसराय: नया बाजार भाजपा कार्यालय में जन संवाद कार्यक्रम आयोजित, उपमुख्यमंत्री ने सुनीं लोगों की समस्याएं
नया बाजार स्थित भाजपा प्रधान कार्यालय में मंगलवार की संध्या 4:00 बजे जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लखीसराय सहित आसपास के जिलों से बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याओं के समाधान को लेकर पहुंचे।जन संवाद के दौरान उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिहा ने उपस्थित लोगों की समस्याओं को गंभीरता पूर्वक सुना।