महोबा के लमौरा गांव निवासी 35 वर्षीय कालीचरण पुत्र हल्काई बाइक में सवार होकर ग्राम अकौना से अपने गांव आ रहा था। तभी लमौरा गांव के पास तेज रफ्तार ऑटो ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इमरजेंसी वार्ड में तैनात डॉक्टर कि देखरेख में घायल का उपचार किया जा रहा है।