चंदला विधानसभा में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती को लेकर आयोजित विशाल जनसभा में मुख्य अतिथि पशुपालन व डेयरी विभाग राज्यमंत्री लखन पटेल ने सरदार पटेल के जीवन और योगदान का वर्णन किया। उन्होंने गुरुवार की शाम करीब 5 बजे कहा कि सरदार पटेल सर्वसमाज के नेता और देश के विकास पुरुष थे, जिनके सम्मान में देशभर में यात्राएं और रैलियां निकाली जा रही हैं।