ग्वालियर गिर्द: भाभी की मौत के मामले में नया खुलासा, देवर को पिस्तौल दिलाने वाला बहनोई गिरफ्तार
बहुचर्चित ज्योति कुशवाह की मौत के मामले में नया खुलासा हुआ है पिस्टल देने वाला युवक गोली चलाने देवर का बहनोई निकला।पुलिस ने बुधवार रात बहनोई अमर कुशवाह को गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस की पूछताछ में उसने पिस्टल देना कबूल किया है।दरअसल घटना थाटीपुर थाना क्षेत्र के तृप्ति नगर में 31 मई की है जहां ज्योति कुशवाह की घर के अंदर गोली लगने से मौत हो गई थी।