बुंडू: कांची नदी किनारे बालू में दबा मिला युवती का शव, जांच में जुटी पुलिस
Bundu, Ranchi | Jun 23, 2026 बुंडू के दशम फॉल थाना क्षेत्र अंतर्गत चुरगी पंचायत स्थित कांची नदी के किनारे मंगलवार सुबह एक युवती का शव बरामद किया गया। मृतका की पहचान बालिगड़ा टोला निवासी 18 वर्षीय हिस्सी कुमारी के रूप में हुई है, जो पिछले एक सप्ताह से लापता थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार सारजमडीह के ग्रामीणों ने नदी किनारे बालू में एक शव को कुत्तों द्वारा नोचते हुए देखा। इसके बाद आसपास के