लक्ष्मणगढ़: लक्ष्मणगढ़ पंचायत समिति के वीसी हॉल में उपखण्ड स्तरीय जनसुनवाई शिविर का हुआ आयोजन
कस्बे के पंचायत समिति के वीसी हाल में उपखण्ड़ स्तरीय जनसुनवाई एसडीएम महोकम सिंह सिनसिनवार की अध्यक्षता में आयोजित हुई। जानकारी के अनुसार जनसुनवाई में बिजली, पानी व अतिक्रमण सम्बंधित कुल 9 परिवाद दर्ज हुए। जिसमें से एसडीएम महोकम सिंह सिनसिनवार ने मौके पर 4 परिवादों का निस्तारण करवाया। इस दौरान ब्लॉक स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।