सुप्पी: सुप्पी प्रमुख तेतरी देवी के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव खारिज, बैठक में नहीं पहुंचे सदस्य
सुप्पी प्रखंड प्रमुख तेतरी देवी के खिलाफ लाया गया अविश्वास प्रस्ताव कोरम के अभाव में स्वतः खारिज हो गया। प्रखंड मुख्यालय सभागार में आयोजित विशेष बैठक में एक भी पंचायत समिति सदस्य उपस्थित नहीं हुआ, जिससे बैठक की कार्यवाही आगे नहीं बढ़ सकी।