निज़ामाबाद: बस्ती नहर पुलिया से चोरी के जेवरात व रुपए के साथ शातिर अपराधी को अवैध असलहा व कारतूस के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार
आजमगढ़ जिले के सरायमीर थाना की पुलिस ने चोरी के जेवरात व रुपए के साथ शातिर अपराधी को अवैध असलहा व कारतूस के साथ गिरफ्तार करके मा0 न्यायालय को भेज दिया गया है। आज उप निरीक्षक अभिषेक सिंह मय हमराह को एक मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि बीते दिन शेरवा व ओहदपुर में जो चोरी हुई थी ।उसको एक नशेड़ी के लड़का चोरी किया है ।