निज़ामाबाद: असनी नहर पुलिया के पास से पुलिस ने चोरी के ₹870 के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार
आजमगढ़ जिले के निजामाबाद थाना की पुलिस ने चोरी के 870 रुपए के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार करके मा0 न्यायालय को भेज दिया है ।आज उप निरीक्षक चंद्रजीत यादव अपने हमराहियों के साथ क्षेत्र में मामूर थे ।की तभी उनको एक मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि मुकदमा उपरोक्त से संबंधित अभियुक्त इस समय असनी नहर पुलिया के पास खड़ा है ।और लगता है कि कही जाने के चक्कर में है ।