घोसी थाना क्षेत्र के ओकरी ओपी की पुलिस ने शुक्रवार दिन अनंतपुर गांव में छापेमारी अभियान चलाकर तीन कुर्की वारंटी को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान अनंतपुर गांव निवासी सुनील बिंद, सुधीर बिंद एवं जयनंदन बिंद के रूप में की गई है।थाना प्रभारी पवन कुमार दास ने शुक्रवार रात्रि करीब 9 बजे बताया कि तीनों आरोपितों के विरुद्ध कोर्ट से वारंट निर्गत था।