कन्नौज: सदर कोतवाली क्षेत्र के नजरापुर पट्टी गांव में मकान के बाहर गेट रखने का विरोध कर महिला ने एसपी दफ्तर में लगाई गुहार।
कन्नौज शहर के बगिया फजल इमाम मोहल्ले की रहने वाली महिला अंजू ने कन्नौज पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पहुंचकर मंगलवार को गुहार लगाई है। महिला के मुताबिक उसका एक और मकान ग्राम नजरापुर पट्टी में मौजूद है। आरोप है कि मकान के करीब मौजूद मजार का प्रमुख घर के सामने रखने से अवैध कब्जा होगा। महिला ने आधा दर्जन लोगों के खिलाफ शिकायती पत्र एसपी को दिया है।