विदिशा नगर: विधायक, नपा अध्यक्ष व CMO की मौजूदगी में नपा ने 26 कचरा वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, कचरा कलेक्शन का जिम्मा सौंपा
नगर पालिका विदिशा में नए वित्त वर्ष के प्रारंभ के साथ शहर के घर-घर से कचरा कलेक्ट करने के लिए नई एजेंसी को जिम्मेदारी सौंप गई है। इसके साथ ही बुधवार सुबह 11 बजे 26 कचरा वाहनों को हरी झंडी देकर रवाना किया गया। इस दौरान विदिशा विधायक मुकेश टंडन नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि राकेश शर्मा, सुभाष बोहत, सीएमओ दुर्गेश ठाकुर मौजूद मौजूद रहे।