बीना: ब्रिज निर्माण एजेंसी के खिलाफ लोगों में आक्रोश, तहसील में आयोजित जनसुनवाई में संगठनों ने सौंपा ज्ञापन
Bina, Sagar | Jun 9, 2026 1 साल पहले ब्रिज निर्माण के चलते खिमलासा फाटक को बंद कर दिया गया। वह भी बेकलपिक मार्ग दिए बगैर।ब्रिज कंपनी की लेटलतीफी व स्थानीय प्रशासन की लापरवाही एवं जनप्रतिनिधियों का नजरअंदाज करना वर्तमान में आम लोगों के लिए मुसीबत बन चुका है। एजेंसी ने बारिश के मौसम के कुछ दिन पहले अंबेडकर तिराहे पर ब्रिज के लिए गड्ढा खोदकर खेत में से वैकल्पिक मार्ग तैयार कर दिया।