पेण्ड्रा रोड गौरेला: Gpm जिले को रतनपुर और बिलासपुर से जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग-45 पर रविवार को बड़ा हादसा टल गया
ग्राम पंचायत बांसाझाल के पास स्थित पुल का एक हिस्सा अचानक धंस जाने से पेंड्रा से बिलासपुर जा रही यात्री बस बीच पुल में फंस गई। बस का अगला हिस्सा नीचे की ओर झुक गया, जिससे बस में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि स्थानीय लोगों की तत्परता और समय रहते राहत कार्य शुरू होने से सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। घटना में नहीं हुआ हताहत कोई ।