जिला प्रशासन पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा बिंझिया तिराहा से कटरा तक सडक़ चौड़ीकरण एवं रोड निर्माण कार्य प्रारंभ किया गया है। वर्तमान में बिंझिया तिराहा के पास कार्य चल रहा है। बस व अन्य भारी वाहन के पहुंचने से शनिवार को 4 बजे तक बार-बार जाम की स्थिति बनी। हालांकि निर्माण कार्य के दौरान नागरिकों की सुरक्षा तथा यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाया गया है।