धोरैया विधानसभा अंतर्गत रजौन थाना क्षेत्र के पुनसिया बाजार में आपसी एवं जमीनी विवाद को देर रात दबंगों ने एक परिवार पर जानलेवा हमला कर दिया । घटना में पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका इलाज रजौन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया । निजी जमीन पर पिलर गाड़ देने का भी आरोप लगाया।