गभाना: थानपुर-खानपुर में मुस्लिम परिवार करा रहा भागवत कथा, सांप्रदायिक सौहार्द की बनी मिसाल
गभाना तहसील क्षेत्र के गांव थानपुर-खानपुर एक ऐसी तस्वीर सामने आई है जो पूरे समाज को एकता और भाईचारे का संदेश दे रही है। यहां एक मुस्लिम परिवार के अजीज खान ने अपनी बेटी की सलामती की मन्नत पूरी होने पर श्रीमद्भागवत कथा का भव्य आयोजन कराया है।