देवघर: मलमास समाप्त होने के बाद बाबा मंदिर में लगी श्रद्धालुओं की अप्रत्याशी भीड़
मलमास समाप्त होते ही बाबा मंदिर में बुधवार सुबह 5:00 से ही श्रद्धालुओं की अप्रत्याशित भीड़ लगी हुई थी सुबह से ही मंदिर में पूजा करने के लिए श्रद्धालुओं की कतार बसंती मंडप मानसरोवर के पार चली गई ।वही शीघ्र दर्शन की कतार सब्जी मंडी से जलसार रोड तक चली गई भीड़ इस कदर थी कि पुलिस प्रशासन को भीड़ को संभालने के लिए काफी मशक्कत का सामना करना पड़ा।