पटना ग्रामीण: बिहार में महिलाओं के रोजगार के लिए नीतीश कैबिनेट का बड़ा फैसला, महिलाएं कर सकेंगी अपनी पसंद का रोजगार
पटना में बिहार कैबिनेट की बैठक में शुक्रवार को एक अहम निर्णय लिया गया है। शुक्रवार दोपहर करीब 12:00 बजे मुख्य सचिव अमृतलाल मीणा ने मामले की जानकारी दी है। दरअसल इस कैबिनेट की बैठक में महिलाओं के रोजगार के लिए एक नई योजना मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना को शुरू करने की मंजूरी मिली है।