कैराना: अमावस्या के अवसर पर कैराना में यूपी-हरियाणा बॉर्डर पर यमुना नदी पर पहुंचे श्रद्धालु, स्नान कर मांगी मन्नतें
Kairana, Shamli | May 16, 2026 शनिवार को अमावस्या के अवसर पर कैराना में यूपी—हरियाणा बॉर्डर स्थित यमुना नदी पर श्रद्धालु पहुंचे। दोपहर करीब दो बजे का वीडियो है। देख सकते हैं कि श्रद्धालु यमुना नदी में स्नान कर रहे हैं। श्रद्धालुओं ने आस्था के साथ यमुना में डुबकी लगाकर परिवार की सुख—समृद्धि की कामना की। वहीं, श्रद्धालुओं ने ब्राह्मणों को वस्त्र, मिष्ठान एवं दक्षिणा भेंट की।