नवागढ़: अमोदा गांव में काट पत्ती नामक जुआ खेलते 2 जुआरी गिरफ्तार, जुआरियों से ₹5100 जब्त, जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज
पुलिस के मुताबिक, मुखबिर से सूचना मिली थी कि अमोदा गांव में काट पत्ती नामक जुआ खेला जा रहा है। इसके बाद पुलिस ने मौके पर दबिश दी तब जुआ खेलने वाले जुआरी मौके से भाग गए। पुलिस ने जुआ खेलते 2 जुआरी शंकर रोहिदास, परमानन्द साहू के कब्जे से 51 सौ रुपये को जब्त करके गिरफ्तार किया है।