पूर्णिया पूर्व: पूर्णिया के धमदाहा थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार पिकअप वैन ने बाइक सवार को मारी टक्कर, एक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल
Purnea East, Purnia | Jun 2, 2026
पूर्णिया जिले के धमदाहा थाना क्षेत्र से एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है. यहाँ धमदाहा घाट के समीप एक तेज रफ्तार पिकअप वैन ने बाइक सवार दो लोगों को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और उस पर सवार दोनों व्यक व्यक्ति सड़क पर दूर जा गिरे. इस दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई जबकि दूसरे की हालत गंभीर बनी हुई