पेटरवार: तेनु डैम पुनर्वास क्षेत्र में वन विभाग की ट्रेंच कटिंग पर ग्रामीणों का हंगामा, टीम बैरंग लौटी
पेटरवार प्रखंड के पतकी पंचायत स्थित मिर्जापुर और नावाडीह गांव में मंगलवार को वन विभाग को ग्रामीणों के भारी विरोध का सामना करना पड़ा। बोकारो डीएफओ के आदेश पर वनपाल मो. तोबीद के नेतृत्व में टीम जेसीबी लेकर ट्रेंच कटिंग और पौधारोपण के लिए पहुंची थी। काम शुरू होते ही बड़ी संख्या में महिला पुरुष ग्रामीण जुटे और विरोध शुरू कर दिया।