जिले के कोतवाली देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत सबलापुर में किशोरी को अचानक करंट लग गया। जिसे परिजन इलाज के लिए बहराइच अस्पताल लेकर आए। जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शव मर्चरी में रखवा दिया है। पुलिस अब आगे की जांच में जुट गई है।