दरभंगा: मुहर्रम को लेकर प्रशासन सतर्क: सीएम आर्ट कॉलेज से कोतवाली थाना तक शेष सड़क कार्य 2 दिनों में पूरा करने का निर्देश,
आगामी मुहर्रम पर्व को ध्यान में रखते हुए जुलूस मार्ग को सुगम एवं बाधारहित बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी दरभंगा कौशल कुमार द्वारा सीएम आर्ट कॉलेज से कोतवाली थाना तक चल रहे सड़क निर्माण कार्य का स्थल निरीक्षण किया गया। ज्ञात हो कि इस मार्ग पर पूर्व में सड़क ढलाई का कार्य कराया जा चुका है, जबकि शेष कार्यों को शीघ्र पूरा करने के लिए जिलाधिकारी आदेश दिया