झालरापाटन: नर्सिंग ऑफिसर नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी, एसआरजी अस्पताल के फर्जी दस्तावेज बनाने वाले गिरोह को पकड़ा, 2 गिरफ्तार
कोतवाली पुलिस ने नर्सिंग ऑफिसर की नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है। यह गिरोह एसआरजी अस्पताल,के नाम से फर्जी दस्तावेज तैयार कर बेरोजगारों को झांसे में लेता था। पुलिस ने इस मामले में प्लेसमेंट एजेंसी संचालक राजेश मिश्रा और उसके साथी सद्दाम उर्फ सन्नी पठान को गिरफ्तार किया है। झालावाड़ एसपी शनिवार दोपहर 2:00 बजे जानकारी दी।