झालरापाटन: झालावाड़ के बसेड़ा मोहल्ले में 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला ने किया एसिड का सेवन, हालत बिगड़ी
झालावाड़ के बसेड़ा मोहल्ले में शनिवार को 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला ने घर में रखा एसिड पी लिया तबीयत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे एसआरजी हॉस्पिटल में भर्ती करवाया है। अस्पताल चौकी पुलिस ने दोपहर 1:00 बजे बताया कि लाजवंती बाई ने टॉयलेट साफ करने के लिए घर में रखे एसिड का सेवन कर लिया। परिजनों का कहना है कि लाजवंती बाई की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है।