कटोरिया रेफरल अस्पताल में मंगलवार देर शाम को 20 महिलाओं का सफल बंध्याकरण ऑपरेशन किया गया। रात करीब आठ बजे तक चले ऑपरेशन में डाॅक्टर विनोद कुमार के नेतृत्व में मेडिकल टीम द्वारा बारी बारी से सबका ऑपरेशन सफलतापूर्वक किया गया। जिसके बाद सभी को 24 घंटे के लिए वार्ड में चिकित्सीय निगरानी में भर्ती रखा गया है।