सुल्तानगंज थाना पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए रेलवे न्यायालय द्वारा जारी वारंट के आधार पर वर्षों से फरार चल रहे एक वारंटी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान प्रमोद साह, पिता भिखारी साह, निवासी आदर्शनगर, थाना सुल्तानगंज के रूप में हुई है। आरोपी काफी लंबे समय से पुलिस और न्यायालय से बचता फिर रहा था। पुलिस सूत्रों के अनुसार, गुप्त सूचना