सिकंदरा: रसधान ओवरब्रिज पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक में पीछे से घुसी डीसीएम, चालक की मौत, पुलिस ने शव भेजा पोस्टमार्टम
सिकंदरा थाना क्षेत्र के कानपुर-औरैया नेशनल हाईवे पर रसधान ओवरब्रिज के पास रविवार भोर करीब 5:30 बजे डीसीएम और ट्रक की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में डीसीएम चालक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर यातायात सुचारु कराया। जानकारी के अनुसार कानपुर की ओर से इटावा की तरफ जा रहे ट्रक में पीछे से तेज रफ्तार डीसीएम ने जोरदा